Search

 
 
 

Entertainment News : केतन विशाल मर्डर केस पर फूटा हिना खान का गुस्सा,बोलीं - किसी की जिंदगी खत्म करना आसान...

पुणे के केतन विशाल अग्रवाल की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शुरुआत में इसे एक दर्दनाक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों ने इस मामले को हत्या की साजिश में बदल दिया.
 

Lagatar Desk : पुणे के केतन विशाल अग्रवाल का मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शुरुआत में इसे एक दर्दनाक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों ने इस मामले को हत्या की साजिश में बदल दिया. अब इस केस में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब इस मामले पर हिना खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

 

 


हिना खान ने जताया दुख, शेयर किया भावुक पोस्ट

हील ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा -आज के दौर में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने तक को तैयार हो जाते हैं. ऐसा लगता है कि सच स्वीकार करने से ज्यादा आसान किसी की जिंदगी खत्म कर देना हो गया है.

 

उन्होंने आगे लिखा तुम उसे छोड़ सकती थीं, सिर्फ एक सच बोलकर अपनी जिंदगी अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति के साथ जी सकती थीं. आखिर क्यों बेहद अफसोसजनक.जिसके बाद यह पोस्ट वायरल हो रहा है.हिना खान की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग भी इस पर अपनी राय दे रहे हैं. 

 

Hina Khan

पहले हादसा समझा गया, जांच में सामने आई साजिश

जानकारी के अनुसार, 18 जून को केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन के मौके पर लोनावला के पास स्थित लोहागढ़ फौट गए थे. वहीं किले से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई.घटना के बाद सिया ने पुलिस को बताया था कि फोटो खींचते समय केतन का पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गए. शुरुआती जांच में पुलिस ने भी इसे दुर्घटना मानकर मामला दर्ज किया था.

 

गिरफ्तारी के बाद बदली केस की दिशा

हालांकि, आगे की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. पुलिस ने सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद यह मामला कथित हत्या की साजिश के रूप में सामने आया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई थी तथा इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है. इस मामले ने न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही