Search

 
 
 

नामकुम-डोरंडा फोरलेन सड़क परियोजना को 162.82 करोड़ की नई मंजूरी, दो साल में पूरा करने का लक्ष्य

झारखंड सरकार ने नामकुम से डोरंडा तक सड़क चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण परियोजना के लिए 162.82 करोड़ रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. यह परियोजना नामकुम से डोरंडा पथ के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और फोरलेन निर्माण से जुड़ी है, जिसमें यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी शामिल है.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने नामकुम से डोरंडा तक सड़क चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण परियोजना के लिए 162.82 करोड़ रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. यह परियोजना नामकुम से डोरंडा पथ के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और फोरलेन निर्माण से जुड़ी है, जिसमें यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी शामिल है.

 

 

जानकारी के अनुसार, इस योजना को पहली बार 5 सितंबर 2013 को 30.37 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिली थी. बाद में 25 जनवरी 2024 को लागत बढ़ाकर 126.34 करोड़ रुपये की प्रथम पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई थी. अब परियोजना की लागत में फिर वृद्धि होने के बाद दूसरी बार संशोधित स्वीकृति जारी की गई है.

 

सरकार ने इस परियोजना को अगले दो वित्तीय वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. संशोधित वित्तीय लक्ष्य के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 115.84 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2026-27 में 46.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. परियोजना पर होने वाला खर्च राज्य योजना के तहत सड़कों और पुलों पर पूंजीगत व्यय मद से किया जाएगा.

 

राशि की निकासी और खर्च की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल रांची के कार्यपालक अभियंता को सौंपी गई है. भुगतान रांची कोषागार के माध्यम से किया जाएगा. निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के लिए मुख्य अभियंता (यातायात), पथ निर्माण विभाग को हर महीने प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है.

 

साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि इस योजना के लिए किसी अन्य स्रोत से राशि प्राप्त न हो. विभाग के अनुसार परियोजना की संशोधित लागत और प्रस्ताव को झारखंड मंत्रिपरिषद की स्वीकृति भी मिल चुकी है. आदेश की प्रति संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही