Search

 
 
 

Entertainment News : 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की उड़ाई धज्जियां, बोलीं- शो में अपना फूहड़पन दिखाने..

'लॉक अप 2' का हर एपिसोड सुर्खियों में बना हुआ है. अब इसी बीच मेकर्स ने अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है. जिसमे कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री हुई है. उन्होंने आते ही राम कपूर की धज्जियां ही उड़ा दीं.
 

Lagatar Desk : 'लॉक अप 2' का हर एपिसोड सुर्खियों में बना हुआ है. अब इसी बीच मेकर्स ने अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है. जिसमे कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री हुई है. उन्होंने आते ही राम कपूर की धज्जियां ही उड़ा दीं.

 

 

प्रोमो में कंगना रनौत ने कंटेस्टेंट राम कपूर को जमकर फटकार लगाई. राम के वैवाहिक बेवफाई से जुड़े बयानों और ढीले रवैये से नाराज कंगना ने कहा कि वह शो में फूहड़पन दिखाने नहीं आए हैं, और अगर वह खुद को शो से बड़ा मानते हैं तो शो में क्यों आए.

 

अपको बता दे की कंगना रनौत 'लॉक अप' के पहले सीजन की होस्ट रह चुकी हैं. अब जब वह दूसरे सीजन के पांचवे एपिसोड में आईं, तो कंटेस्टेंट्स को उनकी परफॉर्मेंस के लिए ग्रिल किया. सबसे ज्यादा क्लास राम कपूर की लगी. एक्ट्रेस ने उनकी धज्जियां ही उड़ा दीं. 

 

मेकर्स इस आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है. पूरी कहानी क्या होगी, यह तो एपिसोड के ऑन-एयर होने पर ही पता चलेगा, पर फिलहाल हिंट जरूर मिला है कि राम कपूर की क्लास तगड़ी लगने वाली है.

 


कंगना ने राम कपूर को लपेटा- फूहड़पन दिखाने आए हो

कंगना रनौत ने राम कपूर से कहा -राम, गेम को सीरियसली नहीं लेना था, और अगर लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो आप आएं क्यों अपना ये फूहड़पन दिखाने के लिए जवाब में राम कपूर ने कहा -जब सही समय आएगा, तो मैं भी अपने सच को अपनाऊंगा, और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर ढंग से.

 

शादी में चीटिंग पर राम कपूर ने दिया था विवादित बयान

राम कपूर ने हाल ही के एपिसोड में शादी में चीटिंग को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था, जिस पर खूब बवाल मचा. को-कंटेस्टेंट्स ने भी आवाज उठा दी थी. राम ने कहा था कि अगर आप अपने पार्टनर से सचमुच प्यार करते हैं, तो कोई भी चीज रिश्ता नहीं तोड़ सकती. शादी काफी चैलेंजिंग होती है.

 

राम ने कहा था कि अगर किसी पार्टनर से बुरे वक्त में कोई गलती हो भी जाए, और वो पार्टनर पत्नी और बच्चों से प्यार करता है, तो हर जख्म वक्त के साथ भर जाता है. कभी-कभी चीटिंग जैसी बातें गलती से भी हो जाती हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही