Search

 
 
 

Entertainment News :सिद्धिविनायक-मुंबा देवी के दरबार पहुंची कंगना रनौत,शेयर की तस्वीरें

Entertainment News : एक्ट्रेर और सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस आज मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
 
फाइल फोटो

Entertainment News : एक्ट्रेर और सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस आज मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने मुंबा देवी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की.

 

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

कंगना ने शेयर कीं मंदिर दर्शन की तस्वीरें

हाल में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिर दर्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में वह सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर में पूजा करती नजर आ रही हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा -मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए.

 

कंगना का इंस्टा पोस्ट 

कांजीवरम साड़ी में नजर आई कंगना

मंदिर दर्शन के दौरान कंगना रनौत गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी में नजर आईं. उन्होंने बालों में गजरा लगाया था और हैवी ईयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया. पारंपरिक अंदाज में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आईं. 

 

'क्वीन 2' में फिर लौटेगा रानी का किरदार

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'क्वीन 2' में नजर आएंगी. यह साल 2014 में रिलीज हुई उनकी सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का सीक्वल है. फिल्म में कंगना एक बार फिर रानी मेहरा के लोकप्रिय किरदार में दिखाई देंगी.पहली फिल्म में रानी मेहरा की जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब उसका मंगेतर शादी से इनकार कर देता है. इसके बाद रानी अकेले यूरोप घूमने निकल जाती है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही