Search

 
 
 

Entertainment  News : करण जौहर ने शाहरुख से लेकर आलिया तक कई सितारों को किया अनफॉलो

करण जौहर इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर चर्चा में हैं.उन्होंने अचानक बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को अनफॉलो कर दिया है.इस लिस्ट में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई नाम शामिल हैं.
 

Lagatar Desk : करण जौहर इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर चर्चा में हैं.उन्होंने अचानक बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को अनफॉलो कर दिया है.इस लिस्ट में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई नाम शामिल हैं.

 

kjo unfollows thses

इंस्टाग्राम पर कम हुए फॉलोअर्स

करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.वह अक्सर अपनी फिल्मों, दोस्तों और परिवार से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हैं.लेकिन हाल ही में उन्होंने कई बड़े स्टार्स को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या भी कम हो गई.पहले उनके करीब 18 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो अब लगभग 17.5 मिलियन रह गए हैं.

 

karan johar on unfollow reason

करण ने बताई अनफॉलो करने की वजह

फैंस लगातार सोच रहे थे कि आखिर करण ने ऐसा क्यों किया.इस पर करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जवाब दिया.उन्होंने बताया कि यह उनका डिजिटल डिटॉक्स है.पोस्ट में उन्होंने लिखा-मैं इंस्टाग्राम पर लोगों को अनफॉलो कर रहा हूं ताकि सोशल मीडिया पर कम समय बिताऊं और अपनी एनर्जी बचा सकूं.इसे इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है.


करीबी दोस्त भी हुए अनफॉलो

सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की हुई कि करण ने अपने खास दोस्तों को भी अनफॉलो कर दिया.इसमें मनीष मल्होत्रा का नाम भी शामिल है.हाल ही में करण ने मेट गाला में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना था.इसके अलावा उन्होंने उन सितारों को भी अनफॉलो कर दिया, जिन्हें उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में मौका दिया था.आलिया भट्ट और वरुण धवन भी अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में नहीं हैं.

 

सिर्फ कुछ लोगों को ही कर रहे फॉलो

रिपोर्ट्स के अनुसार, करण अब इंस्टाग्राम पर सिर्फ 74 लोगों को फॉलो कर रहे हैं.इनमें प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है.

 

फिल्मों में भी व्यस्त हैं करण

काम की बात करें तो करण जौहर हाल ही में फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर चर्चा में थे.इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी नजर आए.इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ नई फिल्म ‘नागजिला’ पर भी काम कर रहे हैं.हालांकि, कार्तिक और अनन्या भी अब करण की फॉलो लिस्ट में नहीं हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही