Search

 
 
 

Entertainment News: 'खतरों के खिलाड़ी 15' का धमाकेदार प्रोमो आउट, डर का डोज होगा दोगुनी

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15'  एक बार फिर दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए तैयार है. शो के नए सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है और प्रतियोगी भी सेट पर पहुंच चुके हैं.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15'  एक बार फिर दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए तैयार है. शो के नए सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है और प्रतियोगी भी सेट पर पहुंच चुके हैं. इसी बीच मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो रिलीज किया है.शो का टेलीकास्ट जून के आखिर या फिर जुलाई के पहले हफ्ते तक होगा.

 

 

प्रोमो में दिखा रोहित शेट्टी का एक्शन अवतार

जारी किए गए प्रोमो में रोहित शेट्टी  अपने खास एक्शन स्टाइल में नजर आ रहे हैं. वीडियो में रोहित शेट्टी तेज रफ्तार कार चलाते हुए एक विमान का पीछा करते दिखाई देते हैं. उनका यह दमदार अंदाज़ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी प्रोमो की खूब चर्चा हो रही है.

 

इस बार डर और रोमांच होगा दोगुना

प्रोमो के जरिए रोहित शेट्टी ने संकेत दिया है कि इस सीजन में प्रतियोगियों के सामने पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल और खतरनाक चुनौतियां आने वाली हैं. उन्होंने साफ किया कि इस बार डर का स्तर दोगुना होगा, जिससे कंटेस्टेंट्स की हिम्मत और सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा ली जाएगी.

 


जल्द शुरू होगा रोमांच का नया सफर

पहले प्रोमो ने साफ कर दिया है कि 'खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन पहले से ज्यादा धमाकेदार और चुनौतीपूर्ण होने वाला है. रोहित शेट्टी के नेतृत्व में एक बार फिर स्टंट, रोमांच और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही