Search

Entertainment News : ‘टॉक्सिक’ में बोल्ड सीन हटवाने की खबरों पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को किया खारिज

Lagatar desk  : बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने फिल्म के मेकर्स से अपने कुछ बोल्ड सीन कम करने की गुजारिश की है.

 

हालांकि, कियारा ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यश के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इन अफवाहों को बिल्कुल बकवास करार दिया.फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीज़र रिलीज के बाद से ही इसमें दिखाए गए कुछ सीन चर्चा का विषय बने हुए हैं. कियारा के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि उन्होंने मेकर्स से किसी तरह की कटौती की मांग नहीं की है.

 

रिलीज डेट में बदलाव


यह फिल्म पहले ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख 4 जून 2026 तय की गई. अब मेकर्स ने इसे भी आगे बढ़ा दिया है. बताया गया है कि फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को अंतिम रूप देने के चलते नई रिलीज डेट बाद में घोषित की जाएगी.

 

स्टार कास्ट और डायरेक्शन


फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश और कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि यश इसमें डबल रोल में दिखाई देंगे.फिलहाल, फैंस इस फिल्म की नई रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//