Search

 
 
 

Entertainment News : कियारा आडवाणी ने शेयर किया पोस्ट-पार्टम जर्नी, बोलीं - मां बनने के बाद मैं पूरी...

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में अपनी पोस्ट-पार्टम जर्नी को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने मां बनने के बाद आए बदलाव, संघर्ष और पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के सपोर्ट के बारे में बताया.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में अपनी पोस्ट-पार्टम जर्नी को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने मां बनने के बाद आए बदलाव, संघर्ष और पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के सपोर्ट के बारे में बताया.

 

 

मां बनने के बाद मैं पूरी तरह बदल गई

कियारा ने बताया कि जुलाई 2025 में बेटी सरायाह के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उन्होंने कहा,मां बनने से पहले और बाद की मैं बिल्कुल अलग इंसान हूं.एक्ट्रेस ने बताया कि पोस्ट-पार्टम फेज में छोटी-छोटी बातों पर भी उन्हें रोना आ जाता था और भावनाओं को संभालना काफी मुश्किल हो गया था.

 

पोस्ट-पार्टम जर्नी पर खुलकर की बात

कियारा ने कहा कि पोस्ट-पार्टम अनुभव के बारे में लोग खुलकर बात नहीं करते, जबकि इसे समझना बेहद जरूरी है.उन्होंने बताया,यह हर महिला के लिए अलग होता है. पहले छह महीने मेरे लिए काफी कठिन थे.कियारा के मुताबिक, उस दौरान उन्होंने अपनी भावनाओं को समझने और खुद को समय देने की कोशिश की. धीरे-धीरे उन्होंने खुद को दोबारा पहचानना शुरू किया.

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सबसे बड़ा सहारा

पॉडकास्ट में कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ इस पूरे सफर में उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम रहे.कियारा ने कहा कि भले ही सिद्धार्थ काम में व्यस्त रहते थे, लेकिन वह हर दिन उनसे मिलने जरूर आते थे. उस समय कियारा अपनी मां के घर रह रही थीं.वो पूरे दिन काम करने के बाद भी रात में मुझसे मिलने आते थे. हर रोज छोटी ड्राइव पर ले जाते थे, जिससे मुझे काफी अच्छा महसूस होता था.

 


जल्द फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी कियारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी अब धीरे-धीरे काम पर लौट रही हैं. वह जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं.कियारा का कहना है कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी को एक नया उद्देश्य मिला है और अब हर काम पहले से ज्यादा मायने रखता है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही