Search

 
 
 

Entertainment News : पलाश मुच्छल पर फिर कानूनी संकट, सांगली में FIR दर्ज

म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर कानूनी विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. इस बार मामला निजी रिश्तों से नहीं, बल्कि आर्थिक विवाद और गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है.
 

Lagatar desk : म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर कानूनी विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. इस बार मामला निजी रिश्तों से नहीं, बल्कि आर्थिक विवाद और गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है.

 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलाश मुच्छल के खिलाफ महाराष्ट्र के सांगली में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है. यह शिकायत विज्ञान प्रकाश माने ने दर्ज कराई है, जो भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं.

 


टोल प्लाजा पर हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, 22 नवंबर को सांगली-अष्टा रोड के एक टोल प्लाजा पर दोनों के बीच बहस हुई. आरोप है कि इस दौरान पलाश मुच्छल ने जातिसूचक टिप्पणी की. इसी आधार पर पुलिस ने SC/ST एक्ट की धारा 3(1) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


 पैसों के लेन-देन से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद एक फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े 25 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ.शिकायतकर्ता विज्ञान प्रकाश माने का आरोप है कि फिल्म 6 महीने में पूरी होने का वादा किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जब मैंने अपने पैसे वापस मांगे, तो टालमटोल की गई और बातचीत के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया.

 

स्मृति मंधाना से पुराना रिश्ता भी चर्चा में

इस मामले के सामने आने के बाद पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना के पुराने रिश्ते की भी चर्चा तेज हो गई है. दोनों की सगाई हो चुकी थी और नवंबर 2025 में शादी की योजना थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. हालांकि, अलगाव की वजह सार्वजनिक नहीं की गई थी.


पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है. आने वाले समय में दोनों पक्षों के बयान और कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजर बनी रहेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही