Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment  News : टॉक्सिक का नया गाना मदहोश रिलीज, यश-तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

साउथ सुपरस्टार यश की स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक रिलीज को तैयार है. जो 26 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का एक और रोमांटिक गाना मदहोश रिलीज किया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: साउथ सुपरस्टार यश की स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक रिलीज को तैयार है. जो 26 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का एक और रोमांटिक गाना मदहोश रिलीज किया है.

 

इस गाने में यश और तारा सुतारिया की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वहीं वीडियो में कियारा आडवाणी के साथ भी यश के रिश्ते की झलक दिखाई गई है, जिससे फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

 

 

यश और तारा की रोमांटिक केमिस्ट्री 

करीब 3 मिनट 14 सेकंड लंबे इस गाने में यश (राया) और तारा सुतारिया (रिबेका) के बीच प्यार को खूबसूरती से दिखाया गया है. बाथटब सीक्वेंस, रोमांटिक डेट्स और दोनों के  इमोशनल पल गाने को खास बनाते हैं. वीडियो में रिबेका यह इच्छा जताती नजर आती हैं कि काश राया ने उन्हें प्रपोज किया होता, जबकि राया भी उनके प्यार में पूरी तरह डूबा दिखाई देता है.

 

 

गाने में दिखी लव ट्रायंगल की झलक

गाने के आगे बढ़ने के साथ कहानी नया मोड़ लेती है. राया अपनी बहन गंगा (नयनतारा) से गंभीर बातचीत करता नजर आता है. इसी दौरान यह संकेत मिलता है कि राया का झुकाव नादिया (कियारा आडवाणी) की ओर भी है. 

वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में रिश्तों के बीच उलझन और भावनात्मक संघर्ष अहम भूमिका निभाने वाले हैं. प्रोमोशनल कंटेंट से यह भी संकेत मिला है कि यश का किरदार एक से अधिक महिलाओं के साथ रिश्तों में उलझा हुआ नजर आ सकता है.


सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई फैंस फिल्म में एक्शन की बजाय रोमांस का तड़का देखकर हैरान हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें पहले रिलीज हुए गाने 'तबाही' ज्यादा पसंद आया, जबकि कई लोगों ने 'मदहोश' की रोमांटिक फील और यश-तारा की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही