Search

 
 
 

Entertainment News : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ माधुरी दीक्षित डीपफेक वीडियो, जानें सच

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या इवेंट नहीं, बल्कि एक वायरल डीपफेक वीडियो है.
 

Lagatar Desk : एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या इवेंट नहीं, बल्कि एक वायरल डीपफेक वीडियो है. जो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में माधुरी दीक्षित को एक अवॉर्ड समारोह में बेहद रिवीलिंग ड्रेस पहने हुए दिखाया गया है. वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स हैरान रह गए 

AI  की मदद से तैयार किया गया डीपफेक कंटेंट

दरअसल, हाल ही में माधुरी दीक्षित एक अवॉर्ड नाइट में ब्लैक गाउन पहनकर पहुंची थीं. इसी लुक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनकी ड्रेस को रिवीलिंग दिखाया गया है. इसके बाद कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि, बाद में सामने आया कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया डीपफेक कंटेंट है.

 

 

पत्रकार ने दिया पत्रकार

पत्रकार जयदीप पांडे ने इस वीडियो को फर्जी बताया है. वहीं, एडवोकेट शोनी कपूर द्वारा वीडियो शेयर किए जाने पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह माधुरी दीक्षित का AI-जनरेटेड वीडियो है और किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है. उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की भ्रामक सामग्री लोगों के बीच भ्रम और गलतफहमियां पैदा कर सकती है

 

गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित ने 10 मार्च 2026 को अपने इंस्टाग्राम पर इसी ब्लैक गाउन में कुछ तस्वीरें शेयर की थी. उन तस्वीरों में उनका लुक पूरी तरह अलग था और ड्रेस कहीं से भी रिवीलिंग नहीं दिख रही थी. इससे साफ संकेत मिलता है कि वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर एक्ट्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है.

 

फिलहाल इस वायरल वीडियो पर माधुरी दीक्षित की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, फैंस सोशल मीडिया पर इस तरह की फर्जी सामग्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही