Search

 
 
 

Entertainment  News : लॉक अप 2' में दिखा बड़ा ब्लंडर! सेकंडों में बदला शिवांगी का हेयरस्टाइल, शो की स्क्रिप्टिंग पर उठे सवाल

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन नए विवाद और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन नए विवाद और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. इस बार शो के लेटेस्ट एपिसोड में हुई एक एडिटिंग गलती ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वायरल क्लिप देखने के बाद कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह रियलिटी शो स्क्रिप्टेड है.

 

 

सेकंडों में बदला शिवांगी जोशी का हेयरस्टाइल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. बहस के दौरान शिवांगी अपनी निजी जिंदगी पर टिप्पणी किए जाने का विरोध करती नजर आती हैं.

 

हालांकि, दर्शकों का ध्यान उनकी बातों से ज्यादा उनके हेयरस्टाइल पर गया. वीडियो की शुरुआत में शिवांगी बन में नजर आती हैं, लेकिन बिना किसी स्पष्ट कट के कुछ ही सेकंड बाद उनका हेयरस्टाइल अचानक पोनीटेल में बदल जाता है. इस बदलाव ने दर्शकों को हैरान कर दिया और शो की एडिटिंग पर सवाल उठने लगे.

 

वायरल क्लिप पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

यह वीडियो एक एक्स  यूजर ने शेयर करते हुए लिखा -स्क्रिप्टेड है थोड़ा रुककर खुद देखो. इसके बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई.एक यूजर ने कमेंट किया -हम तो पहले से ही कह रहे थे कि शो स्क्रिप्टेड है. वहीं दूसरे यूजर ने शो का बचाव करते हुए लिखा -लंबी बहस को छोटा दिखाने के लिए एडिट किया गया होगा, इसलिए ऐसा लग रहा है.

 

फिलहाल, वायरल क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है. हालांकि, शो के निर्माताओं की ओर से इस एडिटिंग विवाद या स्क्रिप्टिंग के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही