Search

 
 
 

Entertainment News :  ‘नागिन 7’ में बड़ी तकनीकी चूक, एकता कपूर ने दी सफाई

पॉपुलर शो नागिन 7 इस बार अपनी कहानी नहीं, बल्कि एक बड़ी तकनीकी गलती को लेकर चर्चा में है. हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में मेकर्स की एक गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया.
 

Lagatar desk  : पॉपुलर शो नागिन 7 इस बार अपनी कहानी नहीं, बल्कि एक बड़ी तकनीकी गलती को लेकर चर्चा में है. हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में मेकर्स की एक गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया.

 

 

रविवार को प्रसारित एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी (अहाना) का एक दमदार फाइट सीन दिखाया गया. लेकिन इस सीन में एडिटिंग की भारी चूक देखने को मिली. 
जादुई बैकग्राउंड की जगह दर्शकों को सीधे स्टूडियो की ब्लू स्क्रीन नजर आ गई. इतना ही नहीं, सीन में इस्तेमाल हुए वायर और शूटिंग का पूरा सेटअप भी साफ दिखाई दे रहा था, जिससे यह किसी मेकिंग वीडियो जैसा लगने लगा.

 


सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने शो का जमकर मजाक उड़ाया. कई लोगों ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या शो का बजट खत्म हो गया है.

 

एकता कपूर का रिएक्शन

लगातार ट्रोलिंग के बाद एकता कपूर ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक मीम पर बिल्कुल लिखकर जवाब दिया. उनके इस रिएक्शन से साफ है कि वह इस चूक को गंभीरता से ले रही हैं.

 

प्रियंका चाहर चौधरी ने क्या कहा

वहीं, इस पूरे मामले पर प्रियंका चाहर चौधरी ने भी सहज प्रतिक्रिया दी. उन्होंने हंसते हुए कहा, हम सब इंसान हैं और इंसानों से गलतियां हो जाती हैं. हमारी टीम इस पर काम कर रही है ताकि आगे ऐसी गलती दोबारा न हो.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही