Search

 
 
 

Entertainment  News : सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 3 पर बड़ा अपडेट, शूटिंग 2027 में होगी शुरू

डायरेक्टर अनिल शर्मा की स्टारर फिल्म 'गदर' और 'गदर 2' को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म 'गदर 3' को लेकर बात की है.
 

Lagatar Desk : डायरेक्टर अनिल शर्मा की स्टारर फिल्म 'गदर' और 'गदर 2' को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म 'गदर 3' को लेकर बात की है.बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर' साल 2001 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को 25 साल पूरे हो गए हैं. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया गया था. 

 

फिल्म 'गदर' के 25 साल पूरे होने के मौके पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बात करते हुए तीसरे पार्ट के बनने पर चर्चा की है. उन्होंने कहा, वह फिल्म गदर 3 पर काम कर रहे हैं. स्क्रिप्ट पर काम चचल रहा है, अगर सब सही रहा तो शायद अगले साल 2027 में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है.

 

अनिल शर्मा के बयान के बाद एक्साइटेड हुए फैंस


डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म 'गदर' के रिकॉर्ड पर बात करते हुए कहा -ये इंडियन सिनेमा के इतिहास में बड़ी फिल्म थी. इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन करने के साथ ही 10 करोड़ टिकट बेची थी जो बड़ा रिकॉर्ड है.

 

अनिल शर्मा के फिल्म गदर 3 को लेकर दिए गए बयान के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. फैंस अपने पसंदीदा एक्टर सनी देओल को एक बार फिर तारा सिंह के अंदाज में देखने के लिए बेसब्र होने लगे है. बताते चलें कि फिल्म 'गदर' और फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अनिल शर्मा का बेटा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही