Search

 
 
 

Entertainment News : मनीषा रानी ने खरीदा अपने सपनों का महल, शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी ने आखिरकार मुंबई में अपने सपनों का आलीशान घर तैयार कर लिया है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी.
 

Lagatar desk : बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी ने आखिरकार मुंबई में अपने सपनों का आलीशान घर तैयार कर लिया है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी.

 

बिहार के मुंगेर से ताल्लुक रखने वाली मनीषा रानी आज सोशल मीडिया की चर्चित स्टार बन चुकी हैं. अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने मुंबई जैसे बड़े शहर में शानदार घर खरीदा है. 

 

'झलक दिखला जा 11' की विनर रहीं मनीषा ने नए घर की तस्वीरें पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे नए घर में पॉजिटिव एनर्जी, शांति और समृद्धि का स्वागत है." मनीषा ने गृह प्रवेश की पूजा की 9 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें इस सपने के महल को तैयार करने का सुकून और गर्व साफ झलक रहा है.

 

नए घर की झलक शेयर करते हुए मनीषा ने अपने फैंस को गृह प्रवेश समारोह की खास तस्वीरें दिखाई, जिनमें खुशी, सुकून और गर्व साफ नजर आ रहा है.शेयर किए तस्वीरों में उन्होंने लिखा, हमारे नए घर में पॉजिटिव एनर्जी, शांति और समृद्धि का स्वागत है.उन्होंने गृह प्रवेश पूजा की कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें पूरे परिवार के साथ खास पल देखने को मिले.

 

 

मनीषा रानी गृह प्रवेश पर हाथ जोड़े प्रार्थना करती नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस की सादगी देख लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. मनीषा रानी की ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं. इस पोस्ट में उनके फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स उन्हें बधाई देते हुए नजर आए.

 

गृह प्रवेश के दौरान मनीषा रानी पारंपरिक अंदाज में नजर आई. उन्होंने सिर पर कलश रखकर पूरे रीति-रिवाज के साथ घर में प्रवेश किया. इस मौके पर वह हरे रंग के खूबसूरत सूट में बेहद आकर्षक लग रही थीं. पूजा के दौरान हाथ जोड़कर प्रार्थना करती मनीषा की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया.सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ कई टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों ने भी उन्हें नए घर के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही