Search

 
 
 

Entertainment News : मनोज बाजपेयी की फिल्म द साइलेंट सेवियर गवर्नर का दमदार टीजर आउट

मनोज बाजपेयी की अपमिंग फिल्म द साइलेंट सेवियर गवर्नर का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. यह फिल्म 1990 के दशक में भारत में आए बड़े आर्थिक संकट पर आधारित है और एक ऐसे आरबीआई गवर्नर की कहानी दिखाती है
 

Lagatar desk : मनोज बाजपेयी की अपमिंग फिल्म द साइलेंट सेवियर गवर्नर का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. यह फिल्म 1990 के दशक में भारत में आए बड़े आर्थिक संकट पर आधारित है और एक ऐसे आरबीआई गवर्नर की कहानी दिखाती है, जिसने देश को आर्थिक तबाही से बचाने के लिए कठिन फैसले लिए.

 

 


12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इससे पहले 23 अप्रैल को, मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी थी. अब सामने आया टीजर फिल्म की गंभीर और रोमांचक कहानी की झलक देता है.

 

 

टीजर में दिखा आर्थिक संकट और सत्ता का दबाव

 

टीजर की शुरुआत एक गंभीर आवाज से होती है .देश कंगाल होने वाला है.इसके बाद बताया जाता है कि देश पहले ही आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा था और कुछ लोगों ने इसका अनुमान पहले ही लगा लिया था. इसी बीच मनोज बाजपेयी की दमदार एंट्री होती है, जहां उनसे पूछा जाता है कि समस्या का अंदाजा था तो समाधान क्या है.टीजर में देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था, राजनीतिक दबाव और सिस्टम के भीतर चल रहे संघर्ष को काफी प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है.

 

अदा शर्मा का दमदार संवाद

अदा शर्मा भी टीजर में अहम भूमिका में नजर आती हैं. उनका संवाद फिल्म की गंभीरता को और बढ़ाता हैगवर्नर ने रिजाइन कर दिया है. अब किसी ऐसे व्यक्ति को गवर्नर बनाया जा रहा है जिसने कभी इकॉनमिक्स तक नहीं पढ़ी.यह डायलॉग सीधे तौर पर सिस्टम में चल रही राजनीति और गलत फैसलों की ओर इशारा करता है.

 

अगर RBI फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा

फिल्म में मनोज बाजपेयी ‘ए. रामनन’ नाम के आरबीआई गवर्नर की भूमिका निभा रहे हैं. जब उनसे कहा जाता है कि उनका प्लान असफल हो चुका है, तब वह जवाब देते हैंअगर मैं फेल हुआ तो RBI फेल हो जाएगा… और अगर RBI फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा. मैं इंडिया को फेल नहीं होने दूंगा.यह संवाद टीजर का सबसे प्रभावशाली हिस्सा माना जा रहा है और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

 


दमदार टीम ने तैयार की फिल्म

फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है.गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है.राजनीति, अर्थव्यवस्था और देशभक्ति के मिश्रण से बनी यह फिल्म दर्शकों को एक अलग और गंभीर सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है.

 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही