Search

 
 
 

Entertainment News : मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने अपने बॉयफ्रेंड से की सगाई,शादी दिसंबर...

बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है.
 

Lagatar Desk : बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है.हाल ही में कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी, साथ ही शादी के डेट का भी एलान किया.

 

 

दिशानी और माइल्स ने इंस्‍टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट में प्रपोजल की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में माइल्स अपनी मंगेतर दिशानी को प्रपोज करते हुए घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं. एक और तस्वीर में 'डिस्को डांसर' स्टार की बेटी अपनी उंगली में बड़ी सी एंगेजमेंट रिंग दिखाती हुई नजर आईं. आखिरी तस्वीर में कपल एक-दूसरे को प्यार से किस करते हुए दिख रहा है.शेयर किए तस्‍वीरें के कैप्शन में लिखा -06.12.2026 हमेशा' के लिए सबसे आसान फैसला, जो मैंने कभी लिया है.इस पोस्ट को एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी लाइक किया.

 

 

mithun dishani chakraborty


कौन हैं दिशानी चक्रवर्ती


दिशानी चक्रवर्ती का जन्‍म‍ 24 अक्‍टूबर 2000 में हुआ है. वह 75 साल के मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी हैं. वह एक उभरती हुई एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. दिशानी को मिथुन चक्रवर्ती और उनकी एक्ट्रेस पत्‍नी योगिता बाली ने गोद लिया था. दिशानी लॉस एंजिल्स, अमेरिका में रहती हैं और वहीं अपना एक्टिंग करियर बना रही हैं. दिशानी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती 

 


 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही