Search

 
 
 

Entaertainment News  : मौनी -दिशा  की वायरल पोस्ट निकली फर्जी, जानें सच

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा. वायरल पोस्ट में कहा गया कि मौनी रॉय ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ शादी का ऐलान किया है.
 

Lagatar desk : मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा. वायरल पोस्ट में कहा गया कि मौनी रॉय ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ शादी का ऐलान किया है. हालांकि, बाद में यह दावा पूरी तरह झूठा और एडिटेड साबित हुआ.

 

 

मंदिर की पुरानी तस्वीर को बनाया गया वायरल

पोस्ट में दावा किया गया कि मौनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-एक अध्याय खत्म होने के बाद मुझे अपना हमेशा का प्यार मिल गया. हां, दिशा और मैं अब इस रिश्ते को शादी में बदलने जा रहे हैं.यह पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और कई यूजर्स ने बिना सच्चाई जाने दिशा पाटनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

 

पिछले साल की निकली तस्वीर

जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर नई नहीं, बल्कि जून 2025 की है. उस समय दिशा पाटनी के जन्मदिन पर दोनों अभिनेत्रियां इस्कॉन मंदिर गई थी. उसी दौरान ली गई तस्वीर को एडिट कर फर्जी दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया गया.

 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जारी किया बयान

गुरुवार को मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की पुष्टि की. बयान में कहा गया कि वे अपनी निजी जिंदगी को शांतिपूर्ण तरीके से संभालना चाहते हैं और मीडिया व लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही