Search

 
 
 

MS धोनी पहुंचे चेन्नई, NSG कमांडोज संग बिताया समय, मशीनगन चलाई

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी मेहंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) IPL के बीच रविवार को चेन्नई के नेशनल सिक्योरिटी गार्डस (NSG) के रीजनल हब पहुंचे. वहां उन्होंने कमांडोज और उनके परिवार के साथ समय बिताया. उन्होंने जवानों के साथ सब- मशीनगन व पिस्टल से निशाना लगाया.
 

Chennai : भारतीय दिग्गज खिलाड़ी मेहंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) IPL के बीच रविवार को चेन्नई के नेशनल सिक्योरिटी गार्डस (NSG) के रीजनल हब पहुंचे. वहां उन्होंने कमांडोज और उनके परिवार के साथ समय बिताया. उन्होंने जवानों के साथ सब- मशीनगन (छोटी मशीन गन) चलाई व पिस्टल से निशाना लगाया. 

 

साथ में खाना खाया. मजाकिया अंदाज में उन्होंने कमांडोज से पूछा- ‘फिट लग रहा हूं न.’इस पर कमांडोज ने सहमति देते हुए कहा कि पिछली बार जब आए थे तब और भी फिट लग रहे थे. इस पर धोनी ने कहा कि जैसे-जैसे समय बीतता है और भी मेहनत करनी पड़ती है.

 

धोनी का भारतीय सेना के साथ रिश्ता काफी पुराना और खास रहा है. एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. साल 2011 में उन्हें यह रेंक दिया गया था. उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ 14 दिनों की ट्रेनिंग भी ली थी. इसके बाद कई बार वह सैनिकों के साथ समय बिताते और ट्रेनिंग गितिविधियों  में हिस्सा लेते नजर आए हैं. 

 

धोनी चोट के कारण IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए है, जिसके बाद लगातार उनके रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. आज (18 मई) को सीएसके और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच 7.30 बजे से मुकाबला है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. इस मैच में एमएस धोनी के खेलने की संभावना जताई जा रही है. सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही