Search

 
 
 

Tennis: जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन के खिताब पर किया कब्जा, फाइनल में कैस्पर रुड को हराया

इटनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. यह मैच रविवार को इटली के कैम्पो सेंट्रल स्टेडियम में खेला गया. इटली के पूर्व टेनिस खिलाड़ी एड्रियानो पनाटा के बाद खिताब जीतने वाले जैनिक सिनर इटली के पहले खिलाड़ी बन गए है. एड्रियानो पनाटा ने 1976 में यह खिताब जीता था.
 

Rome : इटनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. यह मैच रविवार को इटली के कैम्पो सेंट्रल स्टेडियम में खेला गया. इटली के पूर्व टेनिस खिलाड़ी एड्रियानो पनाटा के बाद खिताब जीतने वाले जैनिक सिनर इटली के पहले खिलाड़ी बन गए है. एड्रियानो पनाटा ने 1976 में यह खिताब जीता था.

 

इटालियन ओपन का फाइनल मुकाबला जैनिक सिनर व नार्वे के कैस्पर रुड के बीच खेला गया. 1 घंटे 44 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में सिनर ने कैस्पर रुड को 6-4, 6-4 से हराकर लगातार छठा एटीपी मास्टर्स 1000 टाइटल जीता. नोवाक जोकोविच के बाद सिनर एटीपी इतिहास में करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने वाले दूसरा खिलाड़ी बन गए हैं.

 

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 2018 में सिनसिनाटी जीतने के बाद यह कामयाबी हासिल की थी. सिनर ने अपने इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि यह 50वां साल था जब किसी इटालियन ने जीत हासिल की और मैं सच में बहुत खुश हूं.

 

दोनों तरफ बहुत टेंशन थी; हम दोनों का टेनिस परफेक्ट नहीं था, लेकिन मैं जीत दर्ज करने के बाद काफी खुश हूं. पिछले ढाई महीने बहुत अच्छे रहे हैं. मैं हर बार खुद को सबसे अच्छी पोजीशन में रखने की कोशिश करता हूं और जितना हो सके उतना अच्छा करता हूं. हर दिन आसान नहीं होता, लेकिन मैं सच में बहुत, बहुत खुश हूं.

 

सिनर ने धीमी शुरुआत से वापसी करते हुए अपना 10वां मास्टर्स 1000 खिताब और रोम में पहला टाइटल जीता. शुरुआत में कैस्पर रूड ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन इटली के खिलाड़ी सिनर ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनाई. बेसलाइन से लगातार गहरे और सटीक शॉट्स लगाकर सिनर ने फाइनल मैच का रुख पलटा और यादगार जीत हासिल की. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही