Search

 
 
 

Entertainment News :  मुनव्वर फारूकी का नया कॉमेडी शो धंधो  यूट्यूब पर रिलीज, छलका दर्द

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नया कॉमेडी स्पेशल शो 'धंधो' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. इस शो में मुनव्वर ने इंदौर जेल में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव को साझा किया.
 

Lagatar Desk : स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नया कॉमेडी स्पेशल शो 'धंधो' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. इस शो में मुनव्वर ने इंदौर जेल में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें इतना डर लग रहा था कि एक समय उन्हें लगा, कहीं पुलिस उनका एनकाउंटर न कर दे.

 

 

मुनव्वर ने कहा कि जिस दिन उन्हें गिरफ्तार किया गया, उस दिन वे शाम करीब 4 बजे परफॉर्मेंस के लिए वेन्यू पहुंचे थे, लेकिन एक घंटे के भीतर ही पुलिस उन्हें थाने ले गई.उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन ले जाते समय वॉकी-टॉकी पर लगातार हो रही बातचीत और माहौल में बने तनाव को देखकर उनके मन में तरह-तरह के डर पैदा होने लगे. उन्हें लगा कि कहीं रास्ते में उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए.

 

कॉमेडियन ने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उन्हें किस बात के लिए गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उनके मुताबिक उन्होंने शो में ऐसा कोई जोक नहीं किया था, जिसके लिए इतनी बड़ी कार्रवाई की जाए.

 

 

मुनव्वर ने जेल के दिनों को याद करते हुए बताया कि वहां मौजूद कई लोगों को लगा था कि उन्हें किसी अश्लील हरकत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, उनका कहना था कि उन्होंने ऐसा कोई अपराध नहीं किया था. अपने इस अनुभव को उन्होंने 'धंधो' में कॉमेडी के साथ भावनात्मक अंदाज में दर्शकों के सामने रखा है.

 

मुनव्वर फारूकी को 1 जनवरी 2021 को इंदौर, मध्य प्रदेश में एक शो के दौरान गिरफ्तार किया गया था. उन पर अपने प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया था.जिसके बाद हिंदू रक्षक संगठन के सदस्यों की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया था.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही