Search

 
 
 

Entertainment News : 'नागबंधम का ट्रेलर आउट, प्राचीन विष्णु मंदिर के रहस्य पर आधारित

तेलुगू फिल्म 'नागबंधम  रिलीज को तैयार है.जो 3 जुलाई को सनेमाघरों में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदा ट्रेलर रिलीज किया है. जिसमे शानदार वीएफएक्स, खतरनाक ट्विस्ट और ज़बरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है
 

Lagatar desk : तेलुगू फिल्म 'नागबंधम  रिलीज को तैयार है.जो 3 जुलाई को सनेमाघरों में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदा ट्रेलर रिलीज किया है. जिसमे शानदार वीएफएक्स, खतरनाक ट्विस्ट और ज़बरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. फिल्म की कहानी प्राचीन विष्णु मंदिरों में नागबंधन के अनुष्ठान और उसके रहस्यों पर आधारित है.

 

'नागबंधम' का ट्रेलर काफी इंगेजिंग है और कई ऐसे रोमांचक और ट्विस्ट वाले पलों से भरा है, जो रोंगटे खड़े कर देते हैं.'नागबंधम' देश के प्राचीन विष्णु भगवान के मंदिरों में छुपे रहस्यों और पवित्र परंपराओं को उजागर करेगी. 

 


'नागबंधम' की कहानी और डायलॉग

फिल्म की कहानी हिमालय की रहस्यमयी वादियों और भारत के प्राचीन मंदिरों से जुड़ी हुई है. कहानी मुख्य रूप से एक शक्तिशाली गुप्त खजाने और 'नागबंधम' मंदिर के रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है. यह मंदिर एक बहुत ही शक्तिशाली दिव्य शक्ति की रक्षा करता है जो ब्रह्मा, विष्णु और महादेव से जुड़ी है.

 

जब कोई लालची और बुरी ताकत इस छिपी हुई दैवीय शक्ति और खजाने को हासिल करने की कोशिश करती है (जैसे ऐतिहासिक घटनाओं या पद्मनाभस्वामी और पुरी जगन्नाथ मंदिर के किंवदंतियों से प्रेरित), तब नियति इस प्राचीन संस्कृति की रक्षा के लिए अपने एक रक्षक को चुनती है. यह फिल्म आस्था, रहस्य और संस्कृति की लड़ाई को दर्शाती है.

 

'नागबंधम'की स्टार कास्ट


'नागबंधम' 3 जुलाई को तेलुगू के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में विराट कर्णा और नाभा नितेश लीड रोल में हैं. इनके अलावा ऐश्वर्या मेनन, दक्षा नागरकर, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और मुरली शर्मा भी इस फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे. 'नागबंधम' को अभिषेक नामा ने डायरेक्ट किया है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही