Search

 
 
 

NEET (UG): अबू धाबी परीक्षा केंद्र विवाद पर NTA की सफाई, कहा-उम्मीदवार के लॉगिन से ही हुआ था सेंटर चयन

NEET (UG) 2026 परीक्षा के लिए नागपुर के एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र अबू धाबी आवंटित किए जाने के मामले पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है.
 

Lagatar Desk : NEET (UG) 2026 परीक्षा के लिए नागपुर के एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र अबू धाबी आवंटित किए जाने के मामले पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है. एजेंसी ने कहा है कि उपलब्ध वेब-एक्टिविटी रिकॉर्ड के अनुसार परीक्षा शहर में बदलाव अभ्यर्थी के स्वयं के रजिस्टर्ड लॉगिन से किया गया था.

 

NTA के अनुसार, परीक्षा को 21 जून 2026 तक पुनर्निर्धारित किए जाने के बाद अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर सुधार (Examination City Correction) विंडो दोबारा खोली गई थी.एजेंसी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ करीब 3.2 लाख अभ्यर्थियों ने उठाया और उनमें से 99.5 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों को उनकी पसंद का परीक्षा शहर आवंटित किया गया.

 

अबू धाबी केंद्र को लेकर NTA ने कहा कि सिस्टम रिकॉर्ड में यह दर्ज है कि परीक्षा शहर में बदलाव उम्मीदवार के लॉगिन से किया गया था और गतिविधि में एक समान सिंगल-यूजर एक्सेस पैटर्न दिखाई दिया.

 

NTA के अनुसार, इस मामले में तीन बार गतिविधि दर्ज हुई- एक बार परीक्षा केंद्र को अबू धाबी में बदला गया और दो बार उसी केंद्र को प्रीव्यू भी किया गया.हालांकि, एजेंसी का कहना है कि 19 जून की शाम, यानी परीक्षा से लगभग 48 घंटे पहले, उम्मीदवार की ओर से अनौपचारिक रूप से केंद्र को नागपुर में बदलने का अनुरोध प्राप्त हुआ. इसके बाद NTA अधिकारियों ने तुरंत प्रक्रिया शुरू की और उम्मीदवार के पिता से संपर्क कर औपचारिक प्रक्रिया पूरी कराने में मदद की.

 

NTA ने कहा कि उम्मीदवार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्र परिवर्तन की कार्रवाई की गई.अपने बयान में एजेंसी ने कहा कि उसका उद्देश्य Student-First Approach अपनाना है ताकि किसी भी प्रशासनिक या प्रक्रियात्मक संदेह के कारण कोई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही