Search

 
 
 

Entertainment News : Toxic के लिए नयनतारा ने मुंडवाया सिर! जानिए वायरल तस्वीरों का सच

Enteratinment News : एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पूरी तरह गंजे लुक में नजर आ रही हैं.
 
फाइल फोटो

Enteratinment News : एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पूरी तरह गंजे लुक में नजर आ रही हैं. तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि नयनतारा ने फिल्म टॉक्सिक के लिए अपना सिर मुंडवा लिया है. हालांकि, वायरल तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है.

 

मनोरंजन की खबरों  के लिए यहां क्लिक करें 

 

क्या टॉक्सिक के लिए मुंडवाया सिर?

सोशल मीडिया पर नयनतारा की गंजे लुक वाली कुछ तस्वीरें शेयर की गईं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लाइन में खड़ी दिखाई दे रही हैं. उनके सिर पर हल्दी का लेप भी नजर आ रहा है. तस्वीरें वायरल होते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या नयनतारा ने टॉक्सिक में अपने किरदार के लिए यह लुक अपनाया है.

 

हालांकि, जल्द ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इन तस्वीरों की असलियत पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने बताया कि ये तस्वीरें AI से बनाई गई हैं और नयनतारा ने वास्तव में अपना सिर नहीं मुंडवाया है.

 

नयनतारा की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने AI वॉटरमार्क का जिक्र करते हुए इसे फेक बताया. वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने भी कहा कि तस्वीरें असली नहीं बल्कि एआई जेनरेटेड हैं.

 

बताया जा रहा है कि वायरल तस्वीरों का आधार नयनतारा की तिरुपति यात्रा की असली तस्वीरें हैं. एक्ट्रेस इस साल अप्रैल में अपने पति विग्नेश शिवन के साथ तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थीं. उन्हीं तस्वीरों को एआई की मदद से एडिट कर उनका लुक तैयार किया गया.

टॉक्सिक में नजर आएंगी नयनतारा

नयनतारा जल्द ही यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मणी वसंत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. यह मूल रूप से कन्नड़ भाषा की फिल्म है, जिसे तमिल और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही