Search

BREAKING : JPSC-JSSC गड़बड़ी मामले में गिरिडीह पुलिस ने अभय तिवारी के भाई-भाभी को हिरासत में लिया

Giridih News :  जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले की जांच कर रही सीआईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. पत्थलगड्डा (चतरा) के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित के बाद अब गिरिडीह से मास्टरमाइंड अभय तिवारी के भाई और भाभी को हिरासत में लिया गया है .CID के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने यह कार्रवाई की है. हिरासत में लेने के बाद दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है.
 
अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की सांकेतिक तस्वीर.
  • CID के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने की कार्रवाई

Giridih News :  जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले की जांच कर रही सीआईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. पत्थलगड्डा (चतरा) के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित के बाद अब गिरिडीह से मास्टरमाइंड अभय तिवारी के भाई और भाभी को हिरासत में लिया गया है .CID के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने यह कार्रवाई की है. हिरासत में लेने के बाद दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है.

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को मामले से जुड़े कुछ अहम तथ्यों की जानकारी मिली है, जिसके बाद सीआईडी के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने यह कार्रवाई की है. दोनों से घोटाले से जुड़े संपर्क, लेनदेन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ किए जाने की बात सामने आ रही है.

फिलहाल अभय तिवारी के भाई और भाभी से पूछताछ जारी है. सीआईडी इस पूरे मामले में अभय तिवारी से जुड़े नेटवर्क और उसके सहयोगियों की कड़ियों को खंगाल रही है. माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद मामले में आगे और कार्रवाई हो सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही