Search

 
 
 

Entertainmant News : रामायण के ट्रेलर की नई रिलीज डेट आउट, अब 30 जुलाई को होगा लॉन्च

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
 

Lagtar Desk : रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. पहले ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन अब इसे 30 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा.

 

हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई, गुरुवार को सुबह 4:15 बजे (भारतीय समयानुसार) दुनियाभर में लॉन्च किया जाएगा. पोस्ट में लिखा गया -शुभ ब्रह्म मुहूर्त पर हम 30 जुलाई 2026 को अपने ट्रेलर के साथ रामायण के उदय का स्वागत करते हैं.

 

पहले क्यों टाली गई थी ट्रेलर रिलीज

24 जुलाई को निर्माता नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि 'रामायण' उनके लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है. उन्होंने कहा कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी के बाद फिल्म को वैश्विक स्तर पर पेश करने का सपना पूरा हो रहा है. इसी वजह से ट्रेलर लॉन्च की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया.

 

दुनिया तक पहुंचेगी भारतीय संस्कृति

नमित मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक पल होगा, जब 'रामायण' को किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया में रिलीज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और हमारी महान कहानियों को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने का अवसर है.

उन्होंने सभी प्रशंसकों और भगवान राम के भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना बेहद जरूरी है और यह फिल्म उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही