Search

 
 
 

Entertainment News : पलक तिवारी- इब्राहिम अली की मूवी डेट चर्चा में, पैपराजी से बचते दिखे दोनों

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
 

Lagatar Desk : इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे दोनों जुहू स्थित पीवीआर सिनेमा से चोरी छुपे फिल्म देखने पहुंचे, जहां पैपराजी ने घेर लिया. 

 

इब्राहिम और पलक तिवारी को अक्सर एक साथ सपॉट किया जा चुका है. लेकिन आज के इस वीडियो को देखकर किसी को भी हैरानी जरूर होगी, जब इब्राहिम ने गर्लफ्रेंड पलक को पैपराजी से बचाने के लिए एक ऐसा काम करने को कहा.

 

डेटीग की अफवाहे तेज 


पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इन बात की पुष्टि दोनों की तरफ से अभी तक नहीं हुई है, लेकिन अक्सर दोनों को एक साथ सपॉट किया जा चुका है, जिससे सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें अक्सर आती रहती हैं. इसके अलावा दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते और वेकेशन पर जाते देखा जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर इनका एक नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

 

मूवी डेट पर दिखे पलक और इब्राहिम


यह वीडियो मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर (PVR) का है, जहां दोनों एक साथ फिल्म देखने पहुंचे थे. जैसे ही वे थिएटर से बाहर निकले, वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया. कैमरों को सामने देखकर इब्राहिम थोड़े असहज हो गए. 

 

उन्होंने पलक को कैमरों से बचाने के लिए तुरंत अपने पीछे रहने का इशारा किया और खुद आगे आ गए. वहीं पलक भी अपना चेहरा छुपाती नजर आईं. पलक पैप्स से बचने के लिए बेसमेंट में जाकर छुप गईं. दोनों का यह 'छुपन-छुपाई' वाला अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही