Search

 
 
 

Entertainment News : सलमान खान से पैपराजी ने मांगी माफी,बोलें - जोर से बोलो सॉरी

सलमान खान हाल ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, जहां उनका अंदाज एक बार फिर चर्चा में आ गया.
 

Lagatar Desk : सलमान खान हाल ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, जहां उनका अंदाज एक बार फिर चर्चा में आ गया. पार्टी में मौजूद पपाराजी ने सलमान से अस्पताल वाली घटना को लेकर माफी मांगी, जिसे  एक्टर ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया. हालांकि, इस दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में पपाराजी की खिंचाई भी की.

 

 

‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे सलमान

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में सलमान खान का खास कैमियो भी देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए रखी गई पार्टी में सलमान खान भी शामिल हुए.जैसे ही सलमान रेड कार्पेट पर पहुंचे, वहां मौजूद पपाराजी ने उनसे माफी मांगनी शुरू कर दी.

 

पैपराजी ने मांगी माफी

सलमान खान को देखते ही फोटोग्राफर्स बोले,सॉरी भाई, हमारा ऐसा इंटेंशन नहीं था. हम भूल गए थे कि वो हॉस्पिटल है.इस पर सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा,हां ये सही जगह है… और जोर से बोलो सॉरी, आवाज नहीं आ रही तुम सबकी.सलमान का यह मजाकिया अंदाज देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

 

 

अस्पताल क्यों गए थे सलमान

माफी स्वीकार करने के बाद सलमान खान ने बताया कि वह हिंदुजा अस्पताल अपने एक करीबी दोस्त की पत्नी से मिलने गए थे, जो काफी बीमार हैं.उन्होंने पपाराजी को समझाते हुए कहा कि अस्पताल जैसी जगहों पर संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है. इस दौरान सलमान बेहद शांत और हंसमुख नजर आए.

 

क्या था पूरा मामला

दरअसल, 19 मई की रात सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे. वहां पपाराजी ने उन्हें घेर लिया और जोर-जोर से भाई-भाई चिल्लाने लगे. इस हरकत से सलमान नाराज हो गए थे और उन्होंने फोटोग्राफर्स को फटकार लगाई थी.सलमान ने कहा था,पागल हो तुम लोग? तुम्हारे परिवार का कोई अस्पताल में हो तो?

 

 

सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी

इस घटना के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने लिखा था कि दुख और निजी पलों को तमाशा बनाना गलत है.सलमान ने यह भी कहा था कि वह 60 साल के हो गए हैं, लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ना अभी नहीं भूले.

 

फैंस को पसंद आया सलमान का अंदाज

अब सक्सेस पार्टी में सलमान खान का शांत और मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने बड़े दिल का परिचय दिया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही