Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News : भोजपुरी बवाल के प्रोमो में भावुक हुए पवन सिंह, बोलें-माई खत्म तो मैं खत्म

भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला रियलिटी शो भोजपुरी बवाल 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर स्टीम  होगा. शो शुरू होने से पहले इसके प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में जारी नए प्रोमो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी मां के साथ बेहद भावुक पल साझा करते नजर आए.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला रियलिटी शो भोजपुरी बवाल 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर स्टीम  होगा. शो शुरू होने से पहले इसके प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में जारी नए प्रोमो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी मां के साथ बेहद भावुक पल साझा करते नजर आए. 

 

 

प्रोमो में पवन सिंह अपनी मां के पैर दबाते हुए उनकी तबीयत के बारे में पूछते हैं. वह पूछते हैं, तुम्हारा पैर क्यों सूजा हुआ है. इस पर उनकी मां बताती हैं कि उन्हें शुगर और बीपी की समस्या है और तबीयत ठीक नहीं रहती. मां बेटे की तारीफ करते हुए कहती हैं कि पवन उनके लिए अपने सारे काम छोड़कर घर आ जाते हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं.

 

 बातचीत के दौरान पवन सिंह भावुक होकर कहते हैं, अगर मेरे पास कोई संपत्ति है, तो वो सिर्फ आप हैं. बाकी मेरे पास कुछ भी नहीं है. इतना कहते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. यह देखकर उनकी मां भी भावुक हो जाती हैं.

 

मां उनसे कहती हैं, एक दिन मां तो चली जाएगी, तब क्या करोगे? शादी कर लो और इतना दिल कमजोर मत करो.इस पर पवन सिंह रोते हुए कहते हैं, जिस दिन माई चली गई, उस दिन पवन खत्म. प्रोमो का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

 

शो में खुलेंगे निजी जिंदगी के कई राज

 

'भोजपुरी बवाल' में पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से भी साझा करेंगे. शो में उनके अलावा निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव समेत कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे. दर्शकों को इन सितारों की निजी जिंदगी और संघर्षों को करीब से जानने का मौका मिलेगा.

 

पर्सनल लाइफ भी रही सुर्खियों में

 

पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है. उनकी पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद नीलम की मौत हो गई थी. इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. हालांकि बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ गए और फिलहाल उनका तलाक का मामला अदालत में लंबित है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही