Search

 
 
 

Entertainment News: नानी की अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज का दमदार टीजर आउट, खूंखार अवतार में नजर  आए एक्टर

टॉलीवुड एक्टर नानी की अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज को तैयार है.जो 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दमदार टीतर रिलीज किया है.
 

Lagatar Desk : टॉलीवुड एक्टर नानी की अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज को तैयार है.जो 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दमदार टीतर रिलीज किया है.

जिसमे एक्टर का जबरदस्त लुक देखने को मिली है.हाल ही में श्रीकांत ओडेला ने अपने इंस्टाग्राम पर द पैराडाइज का टीजर रिलीज किया. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा-द पैराडाइज की दुनिया में स्वागत है. इस टीजर में नानी एक दमदार मास अंदाज में नजर आए हैं.

 

 

'द पैराडाइज' का 1 मिनट 35 सेकंड का धमाकेदार टीजर 6 अगस्त 2026 को रिलीज किया गया है. जिसका टीजर बेहद धमाकेदार, खूनी और रोंगटे खड़े करने वाला हैएक्टर नानी इसमें एक बेहद रफ, इंटेंस और खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं. टीजर में जबरदस्त और रॉ एक्शन की भरमार है, जिसे देखकर 'पुष्पा' और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों की याद ताजा हो जाती है.

 

टीजर में नानी का डायलॉग है, जिसमें वे पूछते हैं कि इस जमीन और इस देश का मालिक कौन है. उनका यह डायलॉग काफी जबरदस्त और असरदार है. कुल मिलाकर, ‘द पैराडाइज’ का टीजर ठीक-ठाक है. इससे साफ पता चलता है कि यह फिल्म सिर्फ आम दर्शकों का मनोरंजन करने वाली फिल्म नहीं है, बल्कि जबरदस्त इमोशन पर आधारित कहानी भी है. यह नानी के करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म साबित होने का वादा करती है.

 

श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी लीड रोल में हैं और राघव जुयाल एक अहम भूमिका निभा रहे हैं. यह एक्शन-ड्रामा फिल्म शहरी झुग्गी-बस्तियों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ एक इमोशनल कहानी देखने को मिलेगी. यह फिल्म 24 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसे आठ भाषाओं, तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, इंग्लिश और स्पेनिश में रिलीज किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही