Lagatar Desk : शहनाज गिल स्टारर फिल्म 'इश्कनामा ' रिलीज को तैयार है. जो 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. जो काफी दमदार है.इस फिल्म में शहनाज गिल के साथ एक्टर गुरु रंधावा नजर आएंगे. यह फिल्म निम्मा-निम्मी की प्रेम कहानी पर आधारित है. शहनाज गिल पाकिस्तानी लड़की 'नसीमा' की भूमिका में हैं. वहीं, गुरु रंधावा ने 'निम्मा' का किरदार अदा किया है.
सरहद और मजहबों की दीवार
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म 'इश्कनामा' का का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसकी जानकारी दी. इस फिल्म में मोहब्बत की खुशबू है, मगर साथ ही दूर होने की तड़प भी है. सरहदें दो प्यार करने वालों की बीच दीवार बनती हैं. ट्रेलर में 1982 का साल दिखाया गया है. निम्मा (गुरु रंधावा) पाकिस्तान जाता है. वहां, मुलाकात पाकिस्तान की नसीमा से होती है. नसीमा सिर्फ सरहद पार की नहीं है, बल्कि मजहब भी अलग है.
नसीमा और निम्मा की राह में किसने बोए कांटे
नसीमा और निम्मा की प्रेम कहानी में सबसे बड़ी दीवार सरहद और मजहब बनी है, लेकिन उनकी राह में असल कांटे नसीमा के पिता ने बोए हैं. जब नसीमा के पिता को दोनों के प्रेम प्रसंग और भारत की यात्रा के बारे में पता चला, तो वे इस रिश्ते के सख्त खिलाफ हो गए और दोनों के प्यार की राह मुश्किल हो गई.
वह निम्मा को कैद कर लेता है और अत्याचार करते है. मगर, निम्मा के प्यार में बावरी सी घूमती नसीमा पिता के खिलाफ बगावत करती है. टॉर्चर और धमकियां निम्मा के भी हौसले नहीं तोड़ पातीं. आगे इस कहानी ने क्या मोड़ लिया यह तो फिल्म देखकर पता चलेगा. मगर, फिलहाल ट्रेलर काफी दमदार है. यह फिल्म 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन अरविंदर एस. खैरा ने किया है.


Leave a Comment