Search

 
 
 

Entertainment News : प्रिंस नरूला -युविका चौधरी ने इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्रांम पर अनफॉलो कर दिया है.इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
 

Lagatar Desk : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्रांम पर अनफॉलो कर दिया है.इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

 

 

इंस्टाग्राम अनफॉलो के बाद शुरू हुई चर्चाएं

प्रिंस और युविका अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. कई यूजर्स इसे दोनों के रिश्ते में आई खटास से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह सिर्फ एक सामान्य सोशल मीडिया बदलाव भी हो सकता है.

 

अब भी रिश्ते के मजबूत होने के मिल रहे संकेत

हालांकि, फिलहाल ऐसा कोई ठोस संकेत नहीं है जिससे यह कहा जा सके कि दोनों के रिश्ते में कोई गंभीर समस्या है. प्रिंस के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अब भी उनका नाम 'प्रिंस युविका नरूला' लिखा हुआ है. इसके अलावा, दोनों ने अपने साथ की तस्वीरें और पुराने पोस्ट भी डिलीट नहीं किए हैं. ऐसे में केवल अनफॉलो करने के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.


पहले भी उड़ चुकी हैं अलगाव की अफवाहें

यह पहली बार नहीं है जब इस कपल के रिश्ते को लेकर अफवाहें सामने आई हैं. युविका की प्रेग्नेंसी के दौरान भी खबरें आई थीं कि वह अपनी मां के घर रह रही हैं, जिसके बाद अलग होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि बाद में युविका ने स्पष्ट किया था कि वह बेहतर देखभाल और घर में चल रहे रेनोवेशन के कारण वहां रह रही थीं.

इसके अलावा, 2024 में यह अफवाह भी फैली थी कि प्रिंस अपनी बेटी के जन्म के समय अस्पताल में मौजूद नहीं थे, लेकिन इन दावों की कभी पुष्टि नहीं हुई. 2025 के अंत में भी एक वायरल वीडियो को लेकर दोनों के रिश्ते पर सवाल उठे थे, जिन्हें बाद में महज अफवाह माना गया.

अब तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

फिलहाल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की ओर से इंस्टाग्राम अनफॉलो को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में उनके रिश्ते को लेकर की जा रही सभी चर्चाओं को केवल अटकलें ही माना जा सकता है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही