Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News : वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक आउट, मुस्कुराती तो खूबसूरत, वर्ना आग

प्रियंका चोपड़ा की स्टारर फिल्म वाराणसी रिलीज को तैयार है.जो 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक रिलीज किया है. इस फिल्म में वह 'मंदाकिनी' का किरदार निभा रही हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : प्रियंका चोपड़ा की स्टारर फिल्म वाराणसी रिलीज को तैयार है.जो 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक रिलीज किया है. इस फिल्म में वह 'मंदाकिनी' का किरदार निभा रही हैं.

 


 
राजामौली ने साझा किया लुक

हाल ही में निर्देशक एसएस राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के नए लुक की तस्वीरें साझा की हैं. राजामौली ने प्रियंका की दो तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक में वो ब्लैक कलर के आउटफिट में गुस्से में नजर आ रही हैं.

 

जबकि दूसरी तस्वीर में प्रियंका मुस्कुराती हुई उछलती-नाचती दिख रही हैं. इस नए लुक को जारी करते हुए राजामौली ने कैप्शन में लिखा, ‘जब वह मुस्कुराती है तो विनम्र, जब वो ऐसा नहीं करती है, तो आग है. वाराणसी में मंदाकिनी के किरदार में प्रियंका चोपड़ा.इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (रुद्र/श्रीराम की भूमिका में) और मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन (मुख्य विलेन कुंभ की भूमिका में) भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे.

 

जन्मदिन पर प्रियंका के फैंस को मिला तोहफा


प्रियंका चोपड़ा का ये नया लुक उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है. कैप्शन से मंदाकिनी के किरदार के बारे में राजामौली की सोच का पता चलता है, जिसमें नजाकत और मजबूती दोनों ही झलकती हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही