Lagatar Desk : एक्टर, डांसर और होस्ट राघव जुयाल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं.बर्थडे से एक दिन पहले उन्होंने मुंबई में इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबी लोगों के लिए शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया.
इस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां राघव जुयाल और शहनाज गिल की मौजूदगी ने बटोरी.दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनके बाद एक बार फिर उनके रिलेशनशिप की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.
हाथ थामे नजर आए राघव और शहनाज
पार्टी से सामने आए एक वायरल वीडियो में राघव जुयाल और शहनाज गिल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं.दोनों की शानदार बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.हालांकि, राघव और शहनाज ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
गोद में उठाकर कार में बैठाया
एक अन्य वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.इसमें राघव पहले से कार में बैठे दिखाई देते हैं.जब शहनाज कार में बैठने पहुंचती हैं और जगह कम होती है, तो राघव बेहद केयरिंग अंदाज में उन्हें अपनी गोद में उठाकर दूसरी तरफ बैठा देते हैं.दोनों का यह प्यारा पल फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
आर्यन खान का डैशिंग लुक भी चर्चा में
राघव की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे.पार्टी से बाहर निकलते समय वह राघव और शहनाज के साथ नजर आए.उनका डैशिंग लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.हालांकि, आर्यन ने पैपराजी से बातचीत नहीं की और सीधे अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए.

