Search

 
 
 

Entertainment News : अमिताभ बच्चन के बंगले में घुसा बारिश का पानी, वीडियो वायरल

मुंबई में मूसलाधार मानसूनी बारिश के काण आम जनजीवन के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों को भी प्रभावित किया है.
 

Lagatar Desk : मुंबई में मूसलाधार मानसूनी बारिश के काण आम जनजीवन के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों को भी प्रभावित किया है. लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दिग्गज  एक्टर अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जनक' और 'प्रतीक्षा' के साथ-साथ एक्टर अजय देवगन के बंगले 'शिवशक्ति' के बाहर भी घुटनों तक पानी जमा हो गया है और परिसरों में बारिश का पानी घुस गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

 

 

हाल ही में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अमिताभ बच्चन के बंगले 'जनक' का दौरा किया और इलाके की मौजूदा हालत दिखाई. भारी बारिश के दौरान एक्टर का घर टखने तक पानी में डूबा हुआ दिखा और बारिश का पानी बंगले के अंदर नजर आ रहा था. 

 


अजय देवगन के घर तक पहुंचा पानी


उन्होंने अमिताभ बच्चन के बंगले के सामने का इलाका और ओवरफ्लो हो रही नाली भी दिखाई और कहा, आप देख सकते हैं कि नाली का पानी ओवरफ्लो हो रहा है. इन्फ़्लुएंसर ने अजय देवगन का घर भी दिखाया, जो बारिश से प्रभावित हुआ था.

 

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जनक' में पानी भरा है. यह घटना दिग्गज अभिनेता के रविवार के दर्शन कार्यक्रम से कुछ दिन पहले हुई है. अगर बारिश जारी रहती है, तो वे अपने आने वाले दर्शन कार्यक्रम को टाल सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही