Search

 
 
 

Entertainment News : ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, पहले दिन ही तोड़े कई रिकॉर्ड

रितेश देशमुख के निर्देशन और प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
 

Lagatar desk : रितेश देशमुख के निर्देशन और प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 


Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया. इसमें हिंदी वर्जन से 3.35 करोड़ और मराठी वर्जन से 8.00 करोड़ की कमाई शामिल है. खास बात यह है कि इस फिल्म ने कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ (8.75 करोड़) की ओपनिंग डे कमाई को पीछे छोड़ दिया है. 

 

दर्शकों को इमोशनल कर रही फिल्म


फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कई लोगों ने इसे ‘मास्टरपीस’ बताया है. दर्शकों का कहना है कि शिवाजी महाराज के संघर्ष और जीवन को बेहद भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है, जिससे आंखें नम हो जाती हैं. एक महिला दर्शक ने कहा कि फिल्म का दूसरा भाग खास तौर पर शानदार है और क्लाइमैक्स काफी प्रभावशाली है.

 

स्टार कास्ट और परफॉर्मेंस की तारीफ


फिल्म में संजय दत्त ने अफजल खान का किरदार निभाया है, जो बीजापुर सल्तनत का शक्तिशाली सेनापति था. उनके अभिनय की खूब सराहना हो रही है. साथ ही, रितेश देशमुख के निर्देशन को भी दर्शकों ने काफी सराहा है और इसे उनकी मजबूत शुरुआत बताया है.

 

‘एक दिन’ की कमजोर ओपनिंग


वहीं, इसी दिन रिलीज हुई आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन केवल 1.15 करोड़ की कमाई की. यह जुनैद की पिछली फिल्म ‘लवयापा’ की ओपनिंग के आसपास ही रही.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही