Search

 
 
 

Entertainment News : सौरव गांगुली की बायोपिक के सेट से लीक हुई राजकुमार राव का लुक, एक्टर का दिखा गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन

एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उर्फ दादा की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त है.
 

Lagatar Desk : एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उर्फ दादा की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त है. शूटिंग मुंबई के बाद अब कोलकाता में शिरू हो चुकी है. अब इसी बीच शूटिंग की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं. जिसमे राजकुमार राव का गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन  में नजर आ रहे है.

 

इन फोटोज में एक्टर को रेड टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में देखा जा सकता है. इन पिक्चर्स ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.बता दें कि, 'दादा' की शूटिंग इसी साल अप्रैल में शुरू हुई थी और मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. इसलिए अभी यह साफ नहीं है कि यह फिल्म इसी साल 2026 में रिलीज होगी या फिर 2027 में सिनेमाघरों में आएगी.

 

 


फिल्म में दिखेगा राजकुमार राव का बदला हुआ लुक

कोलकाता शूट में सौरव गांगुली के जीवन और क्रिकेट सफर से जुड़े कई जगहों पर शूटिंग की जाएगी. कोलकाता शेड्यूल का पहला फेज गांगुली के बचपन पर केंद्रित है, जिसमें बेहाला की गलियों से क्रिकेटर बनने तक के उनके सफर को दिखाया गया है. पहले सौरव गांगुली के बेहाला स्थित घर पर शूटिंग शुरू हुई.

 


विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है निर्देशन


विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ में राजकुमार राव सौरव गांगुली की भूमिका में नजर आएंगे. तान्या मानिकतला को सौरव की पत्नी डोना गांगुली के किरदार में लिया गया है. फिल्म में सौरव और डोना की लव स्टोरी को भी दिखाया जाएगा.

 

वास्तविक बंगाली माहौल बनाए रखने के लिए, कई बंगाली कलाकारों को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में लिया गया है. अपराजिता आध्या सौरव की मां निरूपा गांगुली का किरदार निभा रही हैं, जबकि सस्वता चटर्जी उनके पिता चंडी गांगुली की भूमिका में हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही