Lagatar Desk : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में भावुक अपील की है.
राखी सावंत ने की भावुक अपील
मीडिया से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने कहा-प्लीज सोनम जी, मैं आपसे हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करती हूं. मैं दिल्ली के जंतर-मंतर आना चाहती हूं. ऐसे लोगों के लिए अपनी जान जोखिम में मत डालिए. आप देश के लिए बहुत कीमती हैं. कृपया अपना अनशन खत्म कर दीजिए.
जंतर-मंतर पहुंचने की कही बात
जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वह खुद प्रदर्शन स्थल पर जाएंगी, तो राखी ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगी. उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से सोनम वांगचुक से मिलकर उनका अनशन समाप्त करवाने की कोशिश करेंगी.

