Lagatar Desk : एक्टर रणबीर कपूर ने अयोध्या में एक प्रॉपर्टी खरीदी है. उनका कहना है कि अयोध्या से उनका जुड़ाव बेहद खास है और उन्हें लगता है कि अयोध्या ने उन्हें चुना है. रणबीर का यह निवेश अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

3.31 करोड़ रुपये में खरीदी जमीन
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, रणबीर कपूर ने करीब 2,134 वर्ग फुट जमीन का प्लॉट लगभग 3.31 करोड़ रुपये में खरीदा है. यह जमीन ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो सरयू नदी के किनारे विकसित किया जा रहा 75 एकड़ का बड़ा प्लॉटेड प्रोजेक्ट है.
रणबीर कपूर ने क्या कहा
अपने इस निवेश को लेकर रणबीर कपूर ने कहा -मेरा मानना है कि अयोध्या ने मुझे चुना है. मैंने बस इस पुकार का जवाब दिया है. अयोध्या हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है. ‘द सरयू’ में यह जमीन मेरे लिए ऐसा माध्यम बनी, जिससे यह मेरी पारिवारिक विरासत का हिस्सा बन सके.
अमिताभ बच्चन भी कर चुके हैं निवेश
रणबीर कपूर से पहले अमिताभ बच्चन भी अयोध्या में कई प्रॉपर्टीज खरीद चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में बिग बी ने शहर में 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट करीब 40 करोड़ रुपये में खरीदा था.इसके अलावा उन्होंने ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में भी लगभग 14.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है और 54,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा है. यह प्रॉपर्टी हरिवंश राय बच्चन ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड बताई गई है.
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होने की संभावना है.इसके अलावा रणबीर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment