Search

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर फिर तबाही मचाएंगे रणवीर सिंह, इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ में निभाएंगे भगवान...

Lagatar desk : एक्टर रणवीर सिंह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि वह मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी की लोकप्रिय किताब 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर बनने वाली फिल्म ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे. 

 

इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए रणवीर सिंह ने किताब के राइट्स भी खरीद लिए हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को रणवीर सिंह अपने प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स के बैनर तले बनाएंगे. प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने बिरला स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है.

 

तीन भागों में बनेगी फिल्म

बताया जा रहा है कि 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है. मेकर्स इसे एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के तौर पर तैयार करना चाहते हैं. योजना है कि मेलुहा की कहानी को तीन फिल्मों में दर्शाया जाए.

 

सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह लंबे समय से इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के इच्छुक थे. हाल ही में किताब के अधिकार हासिल किए गए हैं और अब स्क्रीनप्ले पर तेजी से काम चल रहा है.

 

द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा

2028 में शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रिलॉजी के पहले पार्ट की शूटिंग साल 2028 में शुरू हो सकती है. रणवीर सिंह इस फिल्म में भगवान शिव के किरदार के लिए फाइनल माने जा रहे हैं. हालांकि, बाकी स्टारकास्ट और निर्देशक के नामों का खुलासा अभी नहीं किया गया है.


राइट्स के लिए चुकाई भारी रकम

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह ने 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स खरीदने के लिए बड़ी रकम अदा की है. हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.


द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा की कहानी 

'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' अमीश त्रिपाठी की शिव ट्रिलॉजी की पहली किताब है. कहानी 1900 ईसा पूर्व की सिंधु घाटी सभ्यता ‘मेलुहा’ पर आधारित है. इसमें भगवान शिव को एक साधारण इंसान के रूप में दिखाया गया है, जिनके कर्म और संघर्ष उन्हें महादेव बना देते हैं.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//