Search

 
 
 

Entertainment  News : मौनी रॉय- सूरज नांबियार की शादी में आई दरार! ,एक दूसरे को किया अनफॉलो

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. खबरें आ रही हैं कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. खबरें आ रही हैं कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ा, जब फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

 

इतना ही नहीं, सूरज नांबियार ने अपने इंस्टा से शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं. हालांकि, अब तक मौनी रॉय या सूरज नांबियार की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

 

mouni suraj unfollow

 

 

 

सोशल मीडिया से शुरू हुई चर्चाएं

हाल ही में फैंस ने देखा कि मौनी और सूरज अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं, जबकि पहले दोनों एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में मौजूद थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई.

 

 

शादी की तस्वीरें भी हुई डिलीट

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर पति सूरज के साथ अपनी तस्वीरें और वेकेशन पोस्ट शेयर करती रही हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों ने साथ में कोई नई तस्वीर पोस्ट नहीं की है.वहीं, फैंस का दावा है कि सूरज नांबियार ने अपने अकाउंट से मौनी संग शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं, जिससे चर्चाओं को और हवा मिल गई है.

 

2022 में गोवा में की थी शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में शादी की थी. दोनों ने बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से विवाह किया था. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसाया था.

 

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

सूरज नांबियार दुबई बेस्ड इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. मौनी और सूरज की मुलाकात साल 2019 में हुई थी, जिसके बाद दोनों करीब आए. कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा. यहां तक कि उनकी सगाई और रोका की खबरें भी काफी समय तक सिर्फ अफवाहों में रहीं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही