Search

 
 
 

Entertainment News : सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की रिलीज डेट आउट, इस दिन होगी रिलीज

सामंथा रुथ प्रभु अपनी स्टारर फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है.
 

Lagatar desk : सामंथा रुथ प्रभु अपनी स्टारर फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है.यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है.पहले ये फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 19 जून 2026 को सिनेमाघरो में दस्तक देगी.फल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है.

 

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म


हाल ही मे सामंथा ने अपने इंस्टगग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. शेयर किया पोस्टर में एक्ट्रेस साड़ी पहने हाथ में बंदूक लिए काफी इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- अब ट्रिगर दबाने का समय आ गया है. साथ ही मेकर्स ने नई रिलीज डेट अनाउंस की है. सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' अब दुनियाभर में 19 जून 2026 को रिलीज होगी. 


 
फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के बारे में 

'मां इंटी बंगारम' एक तेलुगु एक्शन-फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं. बी.वी. नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक परिवार में अपनी छिपी हुई हिंसक और एक्शन से भरपूर अतीत को छिपाते हुए अपनेपन के लिए संघर्ष करती है.

 

सामंथा का वर्कफ्रंट 


सामंथा को आखिरी बार 'शुभम' फिल्म में कैमियो रोल में देखा गया था. ‘मां इंटी बंगारम’ के अलावा सामंथा जल्द ही वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' में भी नजर आएंगी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और वामिका गब्बी भी हैं. फिल्म का प्रमोशन पहले ही शुरू हो चुका है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही