Search

 
 
 

Entertainment News : जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी की चर्चा तेज, Uk  में प्राइवेट वेडिंग!

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ शादी करने जा रही हैं.
 

Lagatar Desk : एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ शादी करने जा रही हैं.

 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों यूनाइटेड किंगडम में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से एक निजी समारोह में शादी करेंगे. इस वेडिंग सेरेमनी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों के शामिल होने की बात कही जा रही है.

 

खबरों के अनुसार, एक वेकेशन के दौरान विलियम इस्माइल ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था .वहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि जेनिफर ने अपने खास दिन के लिए डिजाइनर कार्लियो का तैयार किया हुआ व्हाइट ब्राइडल गाउन चुना है.

 

हालांकि, इन सभी खबरों पर अब तक जेनिफर विंगेट या विलियम इस्माइल की ओर से कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है. इससे पहले उन्होंने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. बाद में दोनों का तलाक हो गया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही