Search

 
 
 

Entertainment News : सलमान ने फिल्म ‘काला हिरण’ पर जताई आपत्ति, मेकर्स को भेजा नोटिस

एक्टर सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़ा है, जिसे कथित तौर पर उनके चर्चित ब्लैकबक (काला हिरण) शिकार मामले से प्रेरित बताया जा रहा है.
 

Lagatar Desk : एक्टर सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़ा है, जिसे कथित तौर पर उनके चर्चित ब्लैकबक (काला हिरण) शिकार मामले से प्रेरित बताया जा रहा है. फिल्म को लेकर सलमान खान ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसके निर्माताओं के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा है.मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘काला हिरण’ का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं.

 

सलमान खान का आरोप है कि यह फिल्म उनके बहुचर्चित ब्लैकबक शिकार मामले पर आधारित प्रतीत होती है और इसमें तथ्यों को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किए जाने की आशंका है. एक्टर का कहना है कि इससे उनकी सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.

 

डीएसके लीगल ने जारी किया नोटिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की ओर से लॉ फर्म डीएसके लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को 24 अप्रैल 2026 को कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में फिल्म के विकास, निर्माण और प्रचार-प्रसार की सभी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है. साथ ही फिल्म निर्माताओं से बिना शर्त लिखित माफी मांगने को भी कहा गया है.

 

नोटिस में क्या कहा गया

कानूनी नोटिस में दावा किया गया है कि ‘काला हिरण’ सीधे तौर पर सलमान खान से जुड़े ब्लैकबक शिकार मामले से प्रेरित दिखाई देती है. नोटिस के अनुसार, यदि फिल्म में घटनाओं को गलत, भ्रामक या एकतरफा तरीके से दर्शाया जाता है तो इससे अभिनेता की प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति पहुंच सकती है.

 

इसके अलावा नोटिस में यह भी कहा गया है कि मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है. ऐसे में इस विषय पर आधारित किसी फिल्म का निर्माण और प्रचार-प्रसार न केवल जनमानस में भ्रम पैदा कर सकता है, बल्कि चल रही कानूनी कार्यवाही को भी प्रभावित कर सकता है.

 

1998 के ब्लैकबक शिकार मामले से जुड़ा है विवाद

गौरतलब है कि वर्ष 1998 में राजस्थान के जोधपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित ब्लैकबक शिकार मामले को लेकर सलमान खान के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. यह मामला पिछले कई वर्षों से न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बना हुआ है और समय-समय पर सुर्खियों में आता रहा है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही