Search

 
 
 

Jharkhand News : दिन में पावर कट की समस्या होगी दूर, 500 करोड़ से पहला फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट तैयार

राजधानी रांची के लोगों को गर्मी के मौसम में बिजली संकट से बड़ी राहत मिलने जा रही है. रांची के गेतलसूद डैम में तैयार किया गया 100 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट में जल्द ही बिजली उत्पादन शुरू होगा.
 
  • पहले चरण में शुरू होगा 50 मेगावाट बिजली उत्पादन
  • गेतलसूद-हेसागढ़ ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण भी पूरा
  • रांची को मिलेगी बड़ी सौगात
  • गेतलसूद फ्लोटिंग सोलर प्लांट तैयार,
  • एक लाख घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Ranchi :  राजधानी रांची के लोगों को गर्मी के मौसम में बिजली संकट से बड़ी राहत मिलने जा रही है. रांची के गेतलसूद डैम में तैयार किया गया 100 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट में जल्द ही बिजली उत्पादन शुरू होगा.

 

करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से 172 एकड़ क्षेत्र में विकसित यह झारखंड का पहला फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट है. इसके शुरू होने से रांची के लगभग एक लाख घरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

 

परियोजना के पहले चरण में 50 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू किया जाएगा. जबकि पूर्ण रूप से चालू होने के बाद यह प्लांट 100 मेगावाट तक बिजली उत्पादन करेगा. सोलर प्लांट से प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली का उत्पादन होगा, जिससे राजधानी में बिजली कटौती की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है.

 

परियोजना को राज्य के बिजली नेटवर्क से जोड़ने के लिए 132 केवी डबल सर्किट गेतलसूद-हेसागढ़ ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है. इसके माध्यम से उत्पादित बिजली इरबा ग्रिड तक पहुंचाई जाएगी, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.

 

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव दिसंबर 2021 में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजा गया था. केंद्र सरकार ने मात्र तीन महीने के भीतर इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी थी. इसके बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ा और अब परियोजना अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

 

परियोजना के शुरू होने के बाद रांची के करीब एक लाख परिवारों के लिए जीरो पावर कट का सपना साकार होने की उम्मीद है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही