Search

 
 
 

Entertainment News : सुपरहीरो बन  सलमान करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, मेगा-बजट फिल्म पर लगी मुहर

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सलमान जल्द ही एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे
 

Lagatar desk : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सलमान जल्द ही एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म में वे पहली बार सुपरहीरो की भूमिका निभाने वाले हैं और वह भी एक अलग अंदाज में.


राज & डीके के साथ नई साझेदारी

वहीं इस प्रोजेक्ट के लिए सलमान ने मशहूर निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के साथ हाथ मिलाया है. जिसने ‘द फ़ैमिली मैन’ और ‘फ़र्ज़ी’ जैसी हिट वेब सीरीज को बनाया है. यह फिल्म सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें कॉमेडी और थ्रिल का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. कहानी में सलमान एक रिटायर्ड सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकते हैं, जो इसे और भी दिलचस्प बनाता है.

 

प्री-प्रोडक्शन शुरू, अक्टूबर 2026 से शूटिंग संभव

सूत्रों के अनुसार, फिल्म को आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है और फिलहाल यह प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. मेकर्स फिल्म के लुक, VFX और टेक्निकल पहलुओं पर काम कर रहे हैं.उम्मीद है कि सलमान खान अपनी मौजूदा साउथ फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अक्टूबर 2026 से इस सुपरहीरो प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे.

 


लीड एक्ट्रेस पर सस्पेंस

फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. पहले सामंथा रुथ प्रभु का नाम सामने आया था, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. मेकर्स फिलहाल नई एक्ट्रेस की तलाश में हैं.

 


सलमान खान का व्यस्त वर्कफ्रंट

इस सुपरहीरो फिल्म के अलावा सलमान खान कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं.वे निर्देशक वामसी की एक साउथ एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं ,वहीं उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज के लिए तैयार है .फैंस उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ‘किक 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही