Search

 
 
 

Entertainment News : सामंथा ने कंफर्म की अपनी प्रेग्नेंसी , बोलीं-मुझे अब मैटरनिटी लीव लेनी...

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के घर किलकारी गूंजने वाली है. सामंथा ने खुद इस गुडन्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया. हाल ही में एक फैन इंटरेक्शन के दौरान एक्ट्रेस ने मैटरनिटी लीव लेने के बारे में बात करते हुए, इन अफवाह पर अपनी मोहर लगी दी.
 

Lagatar Desk  : एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के घर किलकारी गूंजने वाली है. सामंथा ने खुद इस गुडन्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया. हाल ही में एक फैन इंटरेक्शन के दौरान एक्ट्रेस ने मैटरनिटी लीव लेने के बारे में बात करते हुए, इन अफवाह पर अपनी मोहर लगी दी.

 

 


प्रेग्नेंट हैं सामंथा रुथ प्रभु


मां इंटी बंगारम की सक्सेस मीट के दौरान सामंथा ने कहाल -माफ कीजिए दोस्तों, एक छोटा सा गैप और फिर मैं वापस आ जाऊंगी. दरअसल, मुझे अभी मैटरनिटी लेनी है, लेकिन मैं बहुत-बहुत खुश हूं...'जिसके बाद वहां मौजुद लोगों ने उन्हें शुभकामनाए दी. 

 


इस मौके पर सामंथा के डायरेक्टर पति राज भी वहां मौजूद थे.सामंथा ने जब अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की तो उन्हें खुशी से झूमते हुए देखा गया.खबरों के अनुसार,एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में हैं. 

 


कुछ समय तक गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़े ने 1 दिसंबर, 2025 को शादी कर ली थी.उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई थी, जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे. यह कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र स्थित लिंग भैरवी मंदिर में भूत शुद्धि विवाह समारोह था. खबरों के अनुसार, दोनों को फिल्म 'द फैमिली मैन 2' की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था.

 

मां इंटी बंगारम सक्सेस


फिलहाल उनके पास जश्न मनाने का एक और कारण है. मां इंटी बंगारम इस फिल्म की कहानी और पटकथा राज ने तैयार की थी, जिन्होंने वसंत मारिंगंती और प्रहस बोप्पुडी के साथ मिलकर फिल्म का सह-निर्माण और सह-लेखन भी किया था. सामंथा स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. खबरों के मुताबिक, इसने बॉक्स ऑफिस पर 46 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही