Search

 
 
 

Ranchi News : कांके रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

राजधानी रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के समीप गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान और हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका था.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के समीप गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान और हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका था. 

 

 

लोगों के अनुसार, बाइक सवार किसी कार्य से कांके रोड की ओर जा रहा था.  इसी दौरान राम मंदिर के पास वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया.  हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. 

 

साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही