Search

 
 
 

Ranchi News :  बर्लिन हॉस्पिटल में घुसकर डॉक्टर पर जानलेवा हमला व तोड़फोड़ का आरोप

अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बर्लिन जनरल हॉस्पिटल में हथियार के साथ घुसकर डॉक्टर पर जानलेवा हमला , धमकी देने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अस्पताल के पार्टनर और चिकित्सक डॉ. रजनीश कुमार शर्मा की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 

Ranchi :  अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बर्लिन जनरल हॉस्पिटल में हथियार के साथ घुसकर डॉक्टर पर जानलेवा हमला , धमकी देने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अस्पताल के पार्टनर और चिकित्सक डॉ. रजनीश कुमार शर्मा की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महावीर नगर, बुटी मोड़ निवासी डॉ. रजनीश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि रात करीब 8 बजे 8 से 10 लोग एक काले रंग की स्कॉर्पियो (JH01GA1234) से बर्लिन जनरल हॉस्पिटल पहुंचे. शिकायत में कहा गया है कि रॉक बाउंसर ग्रुप के संचालक बिसु दुबे अपने सहयोगियों के साथ हथियार लेकर अस्पताल में घुसा और मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. 

 

डॉ. शर्मा ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के दौरान राजन कुमार और आशीष सिन्हा भी मौजूद थे. शिकायतकर्ता ने अपनी और अस्पताल से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा जताया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस ने बिसु दुबे, राजन कुमार और आशीष सिन्हा को नामजद आरोपी बनाया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही