Search

 
 
 

Palamu News :  छिपादोहर में ट्रेन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल, MMCH में भर्ती

छिपादोहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान छिपादोहर थाना क्षेत्र के केडो गांव निवासी अखिलेश भुइयां के पुत्र रिंकेश भुइयां के रूप में हुई है.
 

Palamu :  छिपादोहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान छिपादोहर थाना क्षेत्र के केडो गांव निवासी अखिलेश भुइयां के पुत्र रिंकेश भुइयां के रूप में हुई है. बताया जाता है कि हादसे में रिंकेश का एक हाथ और एक पैर कट गया है. 

 

घटना के बाद उसे गंभीर अवस्था में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना छिपादोहर रेलवे स्टेशन पर हुई. हालांकि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है.

 

पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं. एमएमसीएच में चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही